कक्षा 9 भूगोल पाठ १ प्लेट टेक्टॉनिक्स
भूगोल पाठ १ (कक्षा 9) में NCERT ने प्लेट टेक्टॉनिक्स पाठ से शुरुआत की है। प्लेट टेक्टॉनिक्स भूगोल का एक अत्यंत महत्वपूर्ण विषय है। यह पृथ्वी की संरचना, महाद्वीपों की गति, भूकंप, ज्वालामुखी और पर्वत निर्माण जैसी प्रक्रियाओं को समझने में मदद करता है। कक्षा IX के विद्यार्थियों के लिए यह विषय थोड़ा कठिन हो सकता है। इतना ही नहीं, यह विषय कई शिक्षकों के लिए भी कठिन हो सकता है इसलिए इसे रोचक, सरल और गतिविधि-आधारित तरीके से पढ़ाना आवश्यक है।
कक्षा 9 भूगोल पाठ १ प्लेट टेक्टॉनिक्स
1. परिचय (Introduction)
प्लेट टेक्टॉनिक्स एक महत्वपूर्ण भूगोल का विषय है। यह पृथ्वी की सतह की बनावट और बदलाव को समझाता है। इसे पढ़ाते समय सीधे परिभाषा से शुरू करने की बजाय सभी शिक्षकों की चाहिए कि एक रोचक प्रश्न से शुरुआत करें। जैसे
- बच्चों, क्या आपने कभी सोचा है कि भूकंप क्यों आते हैं?
- “हिमालय पर्वत कैसे बने होंगे ?
इसके बाद Continental Drift Theory और Alfred Wegener का संक्षिप्त परिचय दें।
2. प्लेट टेक्टॉनिक्स पढ़ाने का उद्देश्य
पढ़ाने का उद्देश्य सभी शिक्षकों और विद्यार्थियों को पता होना चाहिए। आप उसे कीख्वा भी सकते हैं।
प्लेट टेक्टॉनिक्स पढ़ाने का मुख्य उद्देश्य निम्नलिखित हैं:
विद्यार्थी पृथ्वी की आंतरिक संरचना को समझ सकें।
प्लेटों की गति और उनके प्रकारों की पहचान कर सकें।
भूकंप, ज्वालामुखी और पर्वत निर्माण के कारणों को समझ सकें।
सिद्धांत को वास्तविक जीवन से जोड़ सकें।
3. विद्यार्थियों के पूर्व ज्ञान का आकलन
महाद्वीप क्या होते हैं?
पृथ्वी की परतें कौन-कौन सी हैं?
भूकंप और ज्वालामुखी के बारे में क्या जानते हैं?
इससे आपको विद्यार्थियों की समझ के स्तर का पता चलेगा।
4. विषय की शुरुआत (Introduction Strategy)
शिक्षण की शुरुआत एक रोचक कहानी या उदाहरण से करें:
- Continental Drift Theory का संक्षिप्त परिचय दें।
- Alfred Wegener के बारे में बताएं कि उन्होंने कैसे महाद्वीपों के खिसकने का विचार प्रस्तुत किया।
5. Alfred Wegener और उनकी Continental Drift Theory की कहानी
अल्फ्रेड वेगेनर एक जर्मन वैज्ञानिक थे। इन्होने १९१२ में एक सिद्धांत दिया कि आज से लाखों वर्ष पूर्व सभी महाद्वीप पृथ्वी के बीचोंबीच मौजूद थे। उन्होंने इसका नाम रखा पैंजिया जो चारों तरफ से पानी से घिरा हुआ था। चारो तरफ के पानी को उन्होंने नाम दिया पानठेलासा (PANTHELASA) . उनके अनुसार ये सारे महाद्वीप किसी तरल पदार्थ पर तैर रहे हैं। पूरी दुनिया के लिए ये मानना असंभव था। उन्होंने अपने सिद्धांत को साबित करने के लिए तर्क दिया कि अगर दक्षिणी अमरीका के नक़्शे को पश्चिमी अफ्रीका से जोड़ा जाए तो वो उसमे फिट बैठ जाएगा। लेकिन ये महाद्वीप किस शक्ति से तैर रहे हैं, ये साबित नहीं कर सके जिसकी वजह से उनके सिद्धांत को नकार दिया गया।
मगर १९६० में वैज्ञानिकों ने माना कि सभी महाद्वीप एक जगह स्थिर नहीं हैं बल्कि धीरे धीरे खिसक रहे हैं। इससे प्लेट टेकटोनिक नामक सिद्धांत का जन्म हुआ। महाद्वीपों के किसी तरल पदार्थ पर तैरने और एक दूसरे से अलग होने की प्रक्रिया को ही Continental Drift Theory का नाम दिया गया.
आप ग्लोब या नक्शे का उपयोग करके दिखा सकते हैं कि कैसे अफ्रीका और दक्षिण अमेरिका के तट मिलते-जुलते लगते हैं।
कक्षा 9 भूगोल पाठ १ प्लेट टेक्टॉनिक्स
6. मुख्य अवधारणाएँ (Key Concepts)
(क) पृथ्वी की संरचना
आप सबसे पहले पृथ्वी के तीन परतों को सरल तरीके से चित्र बनाकर समझाएँ:
- भूपर्पटी (Crust)
- मैंटल (Mantle)
- कोर (Core)
आप चाहें तो चार्ट या चित्र का उपयोग भी कर सकते हैं।
एनसीईआरटी कक्षा ७ भूगोल पाठ २ “हमारी पृथ्वी के अंदर”
(ख) प्लेट टेक्टॉनिक्स क्या है?
- Plate Tectonics को सरल भाषा में समझाएँ:
“पृथ्वी की सतह कई बड़ी और छोटी प्लेटों में बंटी हुई है, जो लगातार गतिशील हैं।” - प्रमुख प्लेटों के नाम बताएं (जैसे इंडो-ऑस्ट्रेलियन प्लेट, यूरेशियन प्लेट आदि)।
Plate Tectonics को आसान भाषा में समझाएँ:
“पृथ्वी की ऊपरी सतह कई प्लेटों में बंटी है, जो धीरे-धीरे खिसकती रहती हैं।”
(ग) प्लेटों के प्रकार
तीन प्रकार की प्लेट सीमाएँ (boundaries) समझाएँ:
- संवर्ती सीमा (Convergent Boundary)
जब दो प्लेटें एक दूसरे की तरफ बढ़ते और आपस में टकराते हैं तो उसे समवर्ती सीमा कहते हैं। उदाहरण: हिमालय का निर्माण।
2. अपसारी सीमा (Divergent Boundary)
जब दो प्लेटें एक-दूसरे से दूर जाती हैं तो उसे अपसारी सीमा कहते हैं। उदाहरण: मध्य-अटलांटिक रिज
3. परिवर्तन सीमा (Transform Boundary)
जब दो प्लेटें एक-दूसरे के समानांतर खिसकती हैं।
कक्षा 9 भूगोल पाठ १ प्लेट टेक्टॉनिक्स
7. रोचक गतिविधियाँ (Activities)
(क) गतिविधि-आधारित शिक्षण
पेपर पजल एक्टिविटी: (Paper Puzzle Activity)
कक्षा में Continental Drift Theory (महाद्वीपीय विस्थापन सिद्धांत) को रोचक और प्रभावी ढंग से समझाने के लिए Paper Puzzle Activity एक बहुत ही उपयोगी विधि है।
यह गतिविधि बच्चों को “करके सीखने” (Learning by Doing) का अवसर देती है। नीचे इसे चरणबद्ध तरीके से समझाया गया है:
गतिविधि का उद्देश्य
विद्यार्थियों को यह समझाना कि पहले सभी महाद्वीप एक साथ जुड़े हुए थे (Pangaea)
महाद्वीपों के अलग होने की प्रक्रिया को अनुभव के माध्यम से समझाना
अवलोकन, तर्क और समूह कार्य कौशल विकसित करना
आवश्यक सामग्री
विश्व मानचित्र (World Map) की फोटोकॉपी
कैंची
गोंद (Glue)
चार्ट पेपर / A4 शीट
पेंसिल/रंगीन पेन
पूर्व तैयारी (Teacher Preparation)
विश्व मानचित्र को इस तरह प्रिंट करें कि महाद्वीप स्पष्ट दिखें
हर समूह के लिए अलग-अलग मैप की प्रतियां तैयार रखें
बच्चों को 4–5 के समूह में बैठाएं
गतिविधि की प्रक्रिया (Step-by-Step)
चरण 1: परिचय (Introduction)
शिक्षक संक्षेप में बताएँ कि महाद्वीपीय विस्थापन सिद्धांत के अनुसार पहले सभी महाद्वीप एक ही बड़े भूभाग “Pangaea” का हिस्सा थे।
विद्यार्थियों से पूछें:
“क्या आपको लगता है कि ये महाद्वीप पहले जुड़े हुए थे?”
चरण 2: मैप को काटना (Cutting the Puzzle)
प्रत्येक समूह को विश्व मानचित्र दें
विद्यार्थियों से कहें कि वे अलग-अलग महाद्वीपों को सावधानी से काटें
(जैसे—अफ्रीका, दक्षिण अमेरिका, एशिया आदि)
चरण 3: Puzzle बनाना (Rearranging the Continents)
अब विद्यार्थियों से कहें कि वे इन कटे हुए महाद्वीपों को इस तरह जोड़ने की कोशिश करें कि वे एक साथ फिट हो जाएं
उन्हें संकेत दें:
अफ्रीका और दक्षिण अमेरिका के किनारों को मिलाने की कोशिश करें
अन्य महाद्वीपों को भी पास लाने का प्रयास करें
चरण 4: अवलोकन और चर्चा (Observation & Discussion)
जब विद्यार्थी Puzzle बना लें, तो उनसे पूछें:
कौन-कौन से महाद्वीप आपस में फिट हो रहे हैं?
क्या यह जिगसॉ पजल जैसा लग रहा है?
शिक्षक समझाएँ कि यही विचार Alfred Wegener ने दिया था
चरण 5: चिपकाना और प्रस्तुति (Pasting & Presentation)
विद्यार्थी अपने बनाए हुए “Pangaea” को चार्ट पेपर पर चिपकाएँ
हर समूह 2–3 मिनट में अपनी प्रस्तुति दे
कक्षा 9 भूगोल पाठ १ प्लेट टेक्टॉनिक्स
8. शिक्षक की व्याख्या (Concept Explanation)
समझाएँ कि यह सिद्धांत Alfred Wegener द्वारा दिया गया था
वे बताते हैं कि महाद्वीप धीरे-धीरे खिसकते हुए आज की स्थिति में आए
इसके प्रमाण:
- महाद्वीपों का आकार (Jigsaw Fit)
- समान जीवाश्म (Fossils)
- समान चट्टान संरचना
9. मूल्यांकन (Assessment)
मौखिक प्रश्न पूछें
वर्कशीट दें जैसे:
- Pangaea क्या है?
- Continental Drift Theory किसने दी?
- महाद्वीपों के अलग होने का एक प्रमाण बताएं
10. गतिविधि के लाभ
सीखना रोचक और यादगार बनता है
विद्यार्थियों में सहयोग (Teamwork) बढ़ता है
जटिल अवधारणा को सरल बनाया जा सकता है
ब्रेड/बिस्किट मॉडल:
दो ब्रेड के टुकड़ों को धकेलकर प्लेटों की टक्कर दिखाएँ।
11. ऑडियो-वीडियो का उपयोग
एनिमेशन वीडियो दिखाएं जिससे प्लेटों की गति स्पष्ट हो।
यूट्यूब से छोटे-छोटे क्लिप्स का उपयोग करें।
12. जीवन से जोड़ना (Connection With Real Life)
भूकंप के हाल के उदाहरण दे सकते हैं
हिमालय के निर्माण की जानकारी दे सकते हैं
या फिर छात्रों से उनके अनुभव भी पूछ सकते हैं।
ऐसा करने से बच्चे आपसे जुड़े रहेंगे और उनकी सीखने में रूचि भी अणि रहेगी।
कक्षा 9 भूगोल पाठ १ प्लेट टेक्टॉनिक्स
13. मानचित्र कार्य (Map Work)
- विश्व मानचित्र पर 7 महत्वपूर्ण प्लेट कौन कौन से हैं और कहाँ पर स्थित हैं।
- किस महाद्वीप या फिर किस महासागर में “रिंग ऑफ फायर” है, इसे को चिन्हित कराएँ।
14. समूह कार्य (Group Work)
15. मूल्यांकन (Assessment Techniques)
(क) प्रारूपिक मूल्यांकन (Formative Assessment)
पहला – इसमें आप बच्चों से छोटे छोटे प्रश्न पूछ सकते हैं।
दूसरा – आप कक्षा में क्विज़ करवा सकते हैं।
तीसरा – आप बच्चों को वर्कशीट solve करने के लिए दे सकते हैं।
(ख) समापक मूल्यांकन (Summative Assessment)
समापक मूल्याङ्कन के रूप में
पहला – लघु उत्तरीय प्रश्न दिए जा सकते हैं.
दूसरा – बच्चों को आरेख बनाना ही दिया जा सकता है, या फिर,
तीसरा – कारण-परिणाम (ASSERTION & REASON) आधारित प्रश्न भी कराये जा सकते हैं।
NEP 2020 Aligned Lesson Plans for Class 6 New NCERT Social Science – Ready-to-Use Format
16. शिक्षण में आने वाली कठिनाइयाँ
17. समाधान:
पहला – कक्षा में सरल भाषा का प्रयोग करें।
दूसरा कक्षा में अधिक से अधिक दृश्य सामग्री का उपयोग करें।
तीसरा – बच्चों को ढेर सारे उदाहरणों द्वारा समझाएँ।
ऐसा करने से आप की कक्षा में बच्चों में रूचि भी बानी रहेगी और आपको पढ़ने में कठिनाइयों का सामना ही नहीं करना पड़ेगा।
18. शिक्षण सहायक सामग्री (Teaching Aids)
कक्षा 9 भूगोल पाठ १ प्लेट टेक्टॉनिक्स
19. पुनरावृत्ति (Revision)
20. निष्कर्ष
कक्षा 9 भूगोल पाठ १ प्लेट टेक्टॉनिक्स पाठ एक अमूर्त विषय होने के कारण कठिन है। यदि प्लेट टेक्टॉनिक्स को गतिविधि, मॉडल और वास्तविक जीवन के उदाहरणों के साथ पढ़ाया जाए, तो यह विषय छात्रों के लिए आसान और रोचक बन जाता है। शिक्षक का उद्देश्य होना चाहिए कि छात्र केवल याद न करें, बल्कि समझें और अपने आसपास की प्राकृतिक घटनाओं से जोड़ सकें।
आपको कक्षा 9 भूगोल पाठ १ प्लेट टेक्टॉनिक्स पाठ पढ़ने में किन कठिनाइयों का सामना करना पड़ा, नीचे कमेंट बॉक्स में अवश्य लिखें। इस लेख को अधिक से अधिक शिक्षकों के साथ SHARE करें।




0 Comments