प्राकृतिक चमत्कार : उल्टा जलप्रपात ( REVERSE WATERFALL)

Written By Avinash Sharan

18th March 2020

प्राकृतिक चमत्कार : उल्टा जलप्रपात ( REVERSE WATERFALL)

REVERSE WATERFALL

        REVERSE WATERFALL

प्राकृतिक चमत्कारों में एक आश्चर्यचकित कर देने वाला चमत्कार है उल्टा जल-प्रपात

पृथ्वी ऐसे कई रहस्यों से भरी पड़ी है जिसे आजतक इंसान समझ नहीं पाया है।

ऐसा ही एक रहस्य है उल्टा जल-प्रपात (REVERSE WATERFALL) जो भारत में भी पाया जाता है।

अत्यधिक जानकारी ना होने की वजह से अधिकाँश लोग इससे अनजान हैं।

इस उलटे जल-प्रपात (REVERSE WATERFALL) को जब आप देखेंगे तो आपको अपनी ही आँखों पर विश्वास नहीं होगा।

आपने पहाड़ों पर से जल को झरने के रूप में तो गिरते हुए अवश्य देखा होगा।

लेकिन क्या आपने कभी झरने को नीचे से ऊपर जाता हुए देखा है ?

भारत के महाराष्ट्र में नानेघाट एक ऐसी जगह है जहाँ ये दुर्लभ दृश्य देखा जा सकता है।

गुरुत्वाकर्षण के विपरीत यहाँ पानी नीचे से ऊपर की और जाता है।

कहाँ स्थित है उल्टा जलप्रपात (REVERSE WATERFALL)

महाराष्ट्र के पश्चिमी घाट (WESTERN GHATS) पर पुणे (PUNE) के नज़दीक नानेघाट में आपको उल्टा जल-प्रपात (REVERSE WATERFALL) देखने को मिल जाएगा।

जैसे-जैसे लोगों को इसकी जानकारी हो रही है, यह एक आकर्षक पर्यटन केंद्र बनता जा रहा है।

मुंबई से इसकी दूरी लगभग य 150 KM है। https://shapingminds.in/हिमालय-भारत-का-सबसे-कमज़ोर/अगर आप मुंबई जा रहे हैं तो वहां से सिर्फ तीन घंटे की दूरी पर स्थित है नानेघाट।

उल्टा जल प्रपात देखने का सही समय :

अगर आप इस प्राकृतिक चमत्कार को देखना चाहते हैं तो इसके लिए सबसे उपयुक्त समय है बरसात का मौसम (MONSOON TIME) ।
बरसात के मौसम में इस जल प्रपात में जल की मात्रा अत्यधिक होती है।
ऐसे समय में गुरुत्वाकर्षण के विपरीत इस जल-प्रपात को देखने का आनंद ही कुछ और है।

क्या है इस उलटे जल-प्रपात का सच :

उल्टा जल-प्रपात गिरता तो ऊपर पहाड़ियों से ही है मगर अत्यधिक तेज़ हवाओं के कारण यहाँ पानी का रूख मुड़ जाता है।
देखने वालों को ऐसा प्रतीत होता है कि पानी ऊपर से नहीं बल्कि नीचे से ऊपर की और जा रहा है।
कुदरत के इस करिश्मे को देखने के लिए यहाँ हज़ारो की संख्या में पर्यटक आते हैं। हर कोई इस खूबसूरत नज़ारे को अपने कैमरे में कैद करना चाहता है।
जैसे जैसे लोगों को इस उलटे जल-प्रपात की जानकारी होगी, वैसे-वैसे यहाँ पर्यटकों का तांता लगता जाएगा।

क्या ये सिर्फ भारत में ही है :

REVERSE WATERFALL

  REVERSE WATERFALL AT NANEGHAT

ऐसा नहीं है कि ये दुर्लभ दृश्य आपको सिर्फ भारत में ही देखने को मिलेगा।
दुनिया में ऐसे कई जगह हैं जहाँ आपको ये दुर्लभ नज़ारा देखने को मिल जाएगा।
आइसलैंड, इंग्लैंड और आयरलैंड इत्यादि https://shapingminds.in/बरमुडा-त्रिकोण-the-sea-ghost/जगहों पर भी आपको ऐसा प्राकृतिक चमत्कार देखने को मिल जाएगा।
अगर आप अगले मोनसून में कहीं घूमने जाने का विचार कर रहे हैं तो प्रकृति के इस अद्भुत नज़ारे को देखने ज़रूर जाएं।

Related Posts

0 Comments

Submit a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *